Home डेली न्यूज़ आपातकालीन सेवा (ईआरएसएस-112) में औसत रिस्पॉन्स टाइम के मामले में प्रदेश पुलिस...

आपातकालीन सेवा (ईआरएसएस-112) में औसत रिस्पॉन्स टाइम के मामले में प्रदेश पुलिस देश में प्रथम स्थान पर

53
0
ERSS 112

हिमाचल समय, शिमला, 28 जनवरी ।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा पिछले 24 घंटों के दौरान आपातकालीन सेवा (ईआरएसएस-112) के अंतर्गत औसत रिस्पॉन्स टाइम में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के लिए बधाई दी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

विपक्षी विधायकों की प्राथमिकता को सरकार नहीं दे रही तरजीह

उन्होंने कहा कि यह असाधारण सफलता प्रदेश भर में तैनात ईआरएसएस-112 टीमों तथा पुलिस थानों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पेशेवर दक्षता, निष्ठा और उत्कृष्ट टीमवर्क का सशक्त प्रमाण है।

bhushan ad

उन्होंने कहा कि अत्यंत चुनौतीपूर्ण पर्वतीय भौगोलिक परिस्थितियों तथा सीमित संसाधनों के बावजूद प्रदेश पुलिस ने नागरिकों को सबसे तेज आपातकालीन सहायता प्रदान करके देश में नाम कमाया है।

 ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों को सरकार द्वारा त्वरित सेवाएं उपलब्ध करवाने की वचनबद्धता को दोहराते हुए कहा कि भविष्य में भी ‘स्पीड, सेंसिटिविटी और सर्विस’ प्रदेश पुलिस का मार्गदर्शक मंत्र बना रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक रैंकिंग नहीं है, बल्कि इस संकल्प की पुनः पुष्टि है कि जब भी हिमाचल प्रदेश का कोई नागरिक सहायता के लिए पुकारेगा, प्रदेश पुलिस देश में सबसे पहले उसके पास पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि यह सफलता मूलतः एक संवेदनशील, उत्तरदायी और पेशेवर पुलिस बल की दूरदर्शी सोच का प्रतिफल है।

दिल्ली -शिमला -धर्मशाला उड़ानों के सुचारू संचालन हेतु राज्य सरकार हर साल देगी 31 करोड़
 पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने कहा कि यह उपलब्धि सिद्ध करती है कि अनुशासित कार्यप्रणाली, तकनीक का बुद्धिमत्तापूर्ण उपयोग तथा सशक्त फील्ड-स्तरीय पर्यवेक्षण के माध्यम से सबसे कठिन भौगोलिक चुनौतियों पर भी विजय प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन एवं अटूट सहयोग से संभव हो पाई है।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here