Home ट्रेंडिंग मुख्यमंत्री ने राज्य सहकारी बैंक के सम्पूर्ण कोर बैंकिंग परिचालन को ‘फिनाकल...

मुख्यमंत्री ने राज्य सहकारी बैंक के सम्पूर्ण कोर बैंकिंग परिचालन को ‘फिनाकल 10.2.25’ सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म पर स्थानांतरित करने पर दी शुभकामनाएं

7
0

भूपेंद्र ठाकुर,

22 जुलाई / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के सम्पूर्ण कोर बैंकिंग परिचालन को विश्व स्तरीय अत्याधुनिक ‘फिनाकल 10.2.25’ सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म पर सफलतापूर्वक स्थानांतरित करने पर बैंक के अध्यक्ष देविन्द्र श्याम, निदेशक मंडल, बैंक प्रबन्धन, अधिकारियों एवं कर्मचारियांे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि बैंक की इस उपलब्धि से लोगों को त्वरित, पारदर्शी एवं समर्पित बैैकिंग सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक प्रदेश का अग्रणी वित्तीय संस्थान है तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि बैंक का यह आधुनिक और उन्नत स्वरूप बैंक के कार्यक्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले 6 जिलों की 262 शाखाओं के माध्यम से लोगों को तीव्र, पारदर्शी और सुरक्षित वित्तीय सुविधाएं प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि इस नई और सशक्त प्रणाली के लागू होने से बैंक के अधिकारी और कर्मचारी और अधिक ऊर्जा, निष्ठा एवं प्रतिबद्धता से कार्य करने के लिए सक्षम होंगे।

सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर, गुणात्मक एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है तथा हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की यह पहल राज्य सरकार के सुशासन और जन-कल्याणकारी संकल्पों को धरातल तक पहुंचाने का सार्थक परिणाम है।
उन्होंने कहा कि ‘फिनाकल 10.2.25’ सॉफ्टवेयर जैसी मजबूत प्रणाली से अब ग्राहकों को पहले से कहीं अधिक तेज लेनदेन, सुदृढ़ साइबर सुरक्षा और एक बेहद आसान और सुगम डिजिटल बैंकिंग प्राप्त होगी।
श्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक प्रदेश का अपना बैंक है और लोगों का इस बैंक के साथ भावनात्मक लगाव है। उन्होंने आग्रह किया कि वे इस बैंक से अधिक से अधिक जुड़ें और इसकी आधुनिक व सुदृढ़ बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाकर राज्य की सहकारी व्यवस्था व आर्थिक प्रगति में अपना योगदान दें ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here