Home क्राइम दाडलाघाट पुलिस को बड़ी सफलता: 10 साल पुराने हिट-एंड-रन मामले के भगोड़े...

दाडलाघाट पुलिस को बड़ी सफलता: 10 साल पुराने हिट-एंड-रन मामले के भगोड़े आरोपी को UP से गिरफ्तार

6
0

भावना ठाकुर,

05 अगस्त / दाडलाघाट (सोलन)।

Jeevan Ayurveda Clinic

पुलिस थाना दाडलाघाट की पी.ओ. (भगोड़ा अपराधी) सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 साल पुराने सड़क हादसे के मामले में फरार चल रहे आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुरेंदर कुमार (42) के रूप में हुई है, जो गाँव माजरीकलां, डाकखाना सरसावा, तहसील नकुड, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) का निवासी है।

क्या है पुराना मामला?
आरोपी के खिलाफ वर्ष 2016 में थाना दाडलाघाट में अभियोग संख्या 13/2016, दिनांक 12-02-2016, धारा 279, 337, 338 भा.दं.सं. के तहत मामला दर्ज किया गया था। उसने अपनी कार को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए सड़क से लगभग 200 फीट नीचे गिरा दिया था। मामले की जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया था और उसके खिलाफ आरोपपत्र भी अदालत में पेश किया गया था।

कोर्ट ने घोषित किया था भगोड़ा
विचारण के दौरान माननीय न्यायालय ने आरोपी को बार-बार पेश होने के आदेश दिए, लेकिन वह अदालत में उपस्थित नहीं हुआ। इस पर अदालत ने उसे दिनांक 02-06-2026 को भगोड़ा अपराधी (प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर) घोषित कर दिया।

गिरफ्तारी तक का सफर
भगोड़े आरोपी की तलाश में दाडलाघाट पुलिस की PO सेल लगातार जुटी हुई थी। आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। हालांकि, गुप्त सूचना और सतत निगरानी के आधार पर पुलिस टीम ने 03 अगस्त, 2026 को उसे दबोच लिया।

नया मुकदमा और अदालत में पेशी
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ थाना दाडलाघाट में अभियोग संख्या 61/2026, धारा 209 एवं 269 बीएनएस के तहत नया मामला भी पंजीकृत किया गया है। आरोपी को आज 04 अगस्त, 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत (रिमांड) पर भेज दिया गया है। फिलहाल इस पूरे प्रकरण में पुलिस जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here