Home चुनाव सोलन नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव संपन्न, भाजपा...

सोलन नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव संपन्न, भाजपा की सुषमा मेयर व निर्दलीय गौरव राजपूत बने डिप्टी मेयर

4
0

भावना ठाकुर,

02 जुलाई / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

हिमाचल प्रदेश के सोलन नगर निगम में गुरुवार को मेयर और डिप्टी मेयर के पद के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली गई। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पार्षद सुषमा मेयर चुनी गईं, जबकि निर्दलीय पार्षद गौरव राजपूत ने डिप्टी मेयर का पद संभाला। दोनों प्रत्याशियों को 11-11 मत प्राप्त हुए।

चुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह देखा गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाते हुए विजयी रैली निकाली। इस रैली में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। रैली की अगुवाई डॉ. बिंदल ने की और इसे नगर निगम परिसर से शुरू कर राजगढ़ रोड होते हुए भाजपा कार्यालय तक निकाला गया।

इस मौके पर सोलन के विधायक बलबीर वर्मा सहित सभी पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने जीत पर एक-दूसरे को बधाई देते हुए नारेबाजी की और पार्टी की सफलता पर खुशी जताई।

गौरतलब है कि इस चुनावी प्रक्रिया के बाद सोलन नगर निगम में नई नगर पालिका कार्यकारिणी ने अपना कार्यभार संभाल लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here