भावना ठाकुर,
18 मई / कंडाघाट (सोलन)।
राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 (चंडीगढ़-शिमला) पर कंडाघाट के समीप एक बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार टैंकर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। मृतक की पहचान दाड़लाघाट (जिला मंडी) के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक की पहचान नेरवा (जिला शिमला) के रूप में हुई । प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल दूसरे युवक को आनन-फानन में पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।









