Home क्राइम सरकाघाट में कॉलेज छात्रा की दराट से निर्मम हत्या

सरकाघाट में कॉलेज छात्रा की दराट से निर्मम हत्या

43
0

निजी संवाददाता,

13 अप्रैल/मंडी

Jeevan Ayurveda Clinic

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के सरकाघाट क्षेत्र में एक 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा की दराट से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया था, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता से उसे गेहूं के खेतों में छिपे होने के दौरान पकड़ लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को ग्रामीणों की भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।

आरोपी की पहचान 32 वर्षीय रिशु पटियाल पुत्र कमलू, गांव थिरों (डाकघर गोपालपुर, तहसील सरकाघाट, जिला मंडी) के रूप में हुई है। उसका पैतृक गांव डोडरा (रखोह के पास) है, लेकिन वह कई सालों से अपने ननिहाल थिरों में रह रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी है।

वारदात के बाद ग्रामीणों ने जैसे ही आरोपी को खेतों में छिपते देखा, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया और उसे घेरकर पकड़ लिया। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को ग्रामीणों के चंगुल से बाहर निकाला। लेकिन तब तक भीड़ बेकाबू हो चुकी थी और लोग आरोपी को अपने हवाले करने की मांग करने लगे।

पुलिस ने बड़ी मुश्किल से भीड़ को शांत किया और कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद आरोपी को तुरंत गाड़ी में बैठाकर पुलिस थाने ले जाया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्र में शोक की लहर है और लोग न्याय की मांग को लेकर आक्रोशित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here