
हिमाचल समय, सोलन, 07 जुलाई।
सोलन एम्पावरमेंट एंड डिवेलपमेंट ऑर्गनाइज़ेशन (SEDO) के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. राजेश कश्यप के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त सोलन से भेंट की।

एचपीएसएफडीसी की 215वीं बैठक की अध्यक्षता की
प्रतिनिधिमंडल ने सोलन जिले में युवाओं के लिए खेल अधोसंरचना में सुधार की दिशा में तीन महत्वपूर्ण मांगें रखीं:
- युवाओं के लिए एक उपयुक्त खेल मैदान की आवश्यकता है। इसके लिए सब्ज़ी मंडी सोलन के पास भूमि आवंटित की जाए।
- ठोडो ग्राउंड के समीप स्थित अधूरे इंडोर स्टेडियम का कार्य दोबारा आरंभ किया जाए।
- ठोडो ग्राउंड में गैर-खेल गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया जाए, ताकि खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास के लिए स्थान मिल सके।
डॉ. कश्यप ने उपायुक्त को अवगत कराया कि वर्तमान में सोलन में खेल अधोसंरचना की कमी के कारण अनेक प्रतिभाशाली युवा अवसरों से वंचित रह जाते हैं।
मैदानों की अनुपलब्धता के कारण उन्हें अभ्यास रोकना पड़ता है या फिर अन्य स्थानों पर जाना पड़ता है।
उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि:
सोलन में खेल गतिविधियों के लिए भूमि का आवंटन प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, एवं इंडोर स्टेडियम परियोजना को पुनः आरंभ करने हेतु संबंधित विभागों से चर्चा की जाएगी। इस प्रतिनिधिमंडल में अनेक खेल संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे:
एम.आर. पूरी (क्रिकेट संघ)
अजय सिंह कंवर ,(क्रिकेट)
शेर सिंह (फुटबॉल एवं एथलेटिक्स संघ)
मंगलेश्वर (हॉकी संघ)
तिलक राज (किक बॉक्सिंग),(फुटबॉल,)
शेर सिंह चौहान (फुटबॉल)
जतिन साहनी एवं योगेश (बैडमिंटन संघ)मंगलेश्वर शर्मा हॉकी
विजय ठाकुर ,कुश्ती,
मंगलेश ,दिव्यांशु (कबड्डी)
जय सिंह ठाकुर (बास्केट बॉल)
देश राज ठाकुर (,हैंड बॉल)
इकबाल मलिक कराटे किकबॉक्सिंग,
बलि राम,जूडो
जितेंद्र पिज़ार( कूड़ो)
अन्य खेल नेता जैसे सुन्दर सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे।
अनुशासन और समाज के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने पर दे ध्यान: प्रो. चंदेल
सभी ने सामूहिक रूप से सोलन में खेलों के विकास, युवाओं को प्रेरित करने तथा सामाजिक सौहार्द बढ़ाने हेतु स्थायी एवं सशक्त अधोसंरचना विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com








