Home राजनीतिक हिमाचल में मानसून का कहर, लोक निर्माण विभाग को 1444 करोड़ का...

हिमाचल में मानसून का कहर, लोक निर्माण विभाग को 1444 करोड़ का नुकसान,1091 सड़कें यातायात के लिए ठप्प

21
0
Himachal Pradesh Monsoon 2025
हिमाचल प्रदेश में 24 से 26 अगस्त तक हुई मूसलधार बारिश और बादल फटने की घटनाओं से प्रदेश में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

हिमाचल समय, शिमला, 27 अगस्त।

हिमाचल प्रदेश में 24 से 26 अगस्त तक हुई मूसलधार बारिश और बादल फटने की घटनाओं से प्रदेश में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि जगह-जगह भूस्खलन, सड़कें धंसने और नदियों में बाढ़ आने से पुल व भवनों को भारी नुकसान हुआ हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

जहां 10 साल पहले 83 हजार में नीलाम हुई थी दुकानें अब वहीं 4800 में बेची : जयराम

24 से 26 अगस्त के बीच ही 158 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। भारी बारिश के चलते 1091 सड़कें यातायात के लिए क्षतिग्रस्त है, 7 पुल टूट गए और 2 पुल पूरी तरह बह गए। राहत कार्यों के लिए 912 मशीनें लगाई गई हैं।

dcp ad

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कुल्लू में करीब 30 करोड़ का नुकसान हुआ है। मनाली को पुरानी मनाली से जोड़ने वाला मनालसू पुल क्षतिग्रस्त हो गया। कुल-मिलाकर 257 किलोमीटर सड़क नेटवर्क क्षतिग्रस्त हुआ, जिसमें 10 किलोमीटर सड़क पूरी तरह बह गई।

अतिरिक्त उपायुक्त ने मंडी से कुल्लू फोरलेन पर प्रभावित क्षेत्रों में लिया नुकसान का जायजा

कांगड़ा जिले में 30 करोड़ का नुकसान हुआ। पूरे मानसून सीजन में अब तक लोक निर्माण विभाग को 1444.56 करोड़ का नुकसान हुआ है। इसमें 5667 किलोमीटर सड़कें और 70 पुल प्रभावित हुए हैं।

प्रदेश भर में विभाग ने मशीनरी और श्रमिक लगाकर राहत कार्य शुरू किए हैं। अधिकतर सड़कें अस्थायी रूप से खोल दी गई हैं, लेकिन लगातार हो रही बारिश से बहाली का काम प्रभावित हो रहा है।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here