Home डेली न्यूज़ क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में मैमोग्राफी जांच अब 500 रुपये में उपलब्ध…

क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में मैमोग्राफी जांच अब 500 रुपये में उपलब्ध…

77
0
Mandi medical news 2025
क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में मरीजों के लिए मैमोग्राफी जांच की सुविधा शुरू कर दी गई है। यह जांच अब मात्र 500 रुपये में उपलब्ध होगी।

मंडी, 26 अगस्त।

क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में मरीजों के लिए मैमोग्राफी जांच की सुविधा शुरू कर दी गई है। यह जांच अब मात्र 500 रुपये में उपलब्ध होगी। शुल्क निर्धारण का यह निर्णय रोगी कल्याण समिति की स्वीकृति से लिया गया है। इसके अतिरिक्त  बीईआरए टेस्ट 320 रुपये, पीटीए टेस्ट 50 रुपये तथा स्पीच थैरेपी 50 रुपये में करवाई जा सकती है।

Jeevan Ayurveda Clinic

पंडोह डैम से फ्लशिंग कार्य शुरू, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक  क्षेत्रीय अस्पताल मंडी  डॉ. दिनेश ठाकुर ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में मैमोग्राफी जांच की सुविधा शुरू होने से मरीजों को स्तन कैंसर जैसी बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार में मदद मिलेगी।

bharat mata ad

अब यह जांच स्थानीय स्तर पर ही सुलभ दरों पर उपलब्ध होगी, जिससे मरीजों को बाहर के अस्पतालों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने बताया कि मैमोग्राफी जांच महिलाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है,

क्योंकि इसके माध्यम से शुरुआती अवस्था में स्तन कैंसर रोग की पहचान कर जीवन बचाया जा सकता है। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में यह सुविधा कम शुल्क पर मिलने से जिले की महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी।

सोलन में भूस्खलन से स्कूल भवन क्षतिग्रस्त, छुट्टी होने से बच गईं जानें

उन्होंने बताया कि बैरा (BERA) टेस्ट, पीटीए टेस्ट तथा स्पीच थेरेपी सेवाओं से सुनने और बोलने संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को भी विशेष लाभ मिलेगा। बैरा (BERA) टेस्ट के माध्यम से छोटे बच्चों और नवजात शिशुओं की सुनने की क्षमता का वैज्ञानिक मूल्यांकन किया जा सकता है, जिससे जन्म से ही श्रवण दोष की पहचान संभव हो पाती है।

 पीटीए टेस्ट सामान्य सुनने की क्षमता का आकलन करने में सहायक है और यह विभिन्न स्तर की सुनने की दिक्कतों को चिन्हित करता है। वहीं, स्पीच थैरेपी उन मरीजों के लिए उपयोगी है जिन्हें बोलने में कठिनाई, हकलाहट या सुनने की कमजोरी के कारण भाषा संबंधी समस्या होती है।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here