भूपेंद्र ठाकुर,
09 नवंबर / शिमला।
शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल सेल शिमला की टीम ने पुलिस पोस्ट शोघी के नजदीक बस की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से लगभग 11 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। बस की सीट पर बैठे विजय ठाकुर पुत्र श्री शामेन्द्र सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी कुमारसैन, जिला शिमला के कब्जे से कुल 11 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।

इस संबंध में अभियोग संख्या 242/2026 दिनांक 05.11.2026 के तहत धारा 21 ND&PS Act में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।






