Home डेली न्यूज़ आयुर्वेद दिवस पर मंडी में लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

आयुर्वेद दिवस पर मंडी में लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

99
0
Ayurveda Diwas 2025
आयुष विभाग द्वारा 23 सितंबर को मंडी में आयुर्वेद दिवस के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में निःशुल्क दवाइयां, परामर्श एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

मंडी, 20 सितम्बर।

आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुष विभाग की ओर से 23 सितम्बर मंगलवार को जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय परिसर मंडी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

प्रधानमंत्री ने SJVN की 200 मेगावाट सौर विद्युत परियोजना (जीयूवीएनएल चरण-XVII, खावड़ा सौर पार्क) की रखी आधारशिला

यह जानकारी देते हुए जिला आयुष अधिकारी डॉ राजेश कुमार कालिया ने बताया कि इस शिविर में आयुर्वेद, होम्योपैथी और योग पद्धति के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की स्वास्थ्य जांच करेंगे और आवश्यक परामर्श देंगे। लोगों को निःशुल्क औषधियां भी इस दौरान उपलब्ध करवाई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि विभाग की इस पहल का उद्देश्य लोगों को पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों से जोड़ना और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की।

ताज़ा खबताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

APEEX AD

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here