Home क्राइम शोघी में नाकाबंदी के दौरान दो युवकों से 13 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद,...

शोघी में नाकाबंदी के दौरान दो युवकों से 13 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद, दोनों गिरफ्तार; 9 नवंबर तक पुलिस रिमांड

4
0

भूपेंद्र ठाकुर,

09 नवंबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल सेल शिमला की टीम ने पुलिस चौकी शोघी के समीप नाकाबंदी के दौरान एक बस की चेकिंग की। इस दौरान बस में सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से लगभग 13 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। मामले में भोपिन्दर सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी रोहड़ू, जिला शिमला तथा अनुज कुमार, उम्र 32 वर्ष, निवासी रोहड़ू, जिला शिमला के कब्जे से चिट्टा बरामद हुआ। तलाशी के दौरान भोपिन्दर सिंह के पास मौजूद जैकेट की जेब में रखी सिगरेट की डिब्बी से पारदर्शी प्लास्टिक पन्नी में चिट्टा बरामद हुआ।

इस संबंध में अभियोग संख्या 243/2026 दिनांक 05.11.2026 के तहत धारा 21, 29 ND&PS Act में मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर उनका दिनांक 9-11-26 तक का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here