हिमाचल समय न्यूज़,
30 सितंबर / मंडी।
उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के प्रदर्शन को बढ़ाने एवं गति प्रदान करने संबंधी कार्यक्रम (आरएएमपी) के अंतर्गत स्वीकृत ‘सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास के माध्यम से सामाजिक समावेशन’ पहल के तहत आज बगला ,मंडी में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति उद्यमियों के लिए हितधारक सम्मेलन आयोजित किया गया।

सम्मेलन में मंडी, कुल्लू, बिलासपुर तथा लाहौल-स्पीति जिलों के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग से जुड़े उद्यमियों तथा विभिन्न विभागों एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन का उद्देश्य उद्यमियों को एक साझा मंच उपलब्ध करवाना तथा उनके व्यवसाय से जुड़ी आवश्यकताओं, समस्याओं और संभावित समाधानों पर संबंधित हितधारकों के साथ संवाद स्थापित करना रहा।








