Home अध्यात्म राज्यपाल ने संकट मोचन हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

राज्यपाल ने संकट मोचन हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

4
0

भूपेंद्र ठाकुर,

29 सितंबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता के साथ आज शिमला स्थित ऐतिहासिक संकट मोचन हनुमान मंदिर में माथा टेका और पूजा-अर्चना की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लोगों की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण के लिए प्रार्थना की।


उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और इसकी समृद्ध आध्यात्मिक विरासत, शिमला की आस्था और परंपराओं से इसके गहरे जुड़ाव की जानकारी भी प्राप्त की।
राज्यपाल ने इस अवसर पर संत बाबा नीम करौली महाराज का स्मरण किया। उनका इस पवित्र स्थल से आध्यात्मिक जुड़ाव संकट मोचन मंदिर के इतिहास और परंपरा में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। मंदिर की परंपरा के अनुसार, बाबा नीम करौली महाराज ने इस शांत एवं रमणीय स्थल पर कुछ समय ध्यान और साधना में बिताया था तथा यहां भगवान हनुमान को समर्पित मंदिर स्थापित करने की इच्छा व्यक्त की थी। उनकी इसी प्रेरणा से बाद में मंदिर के निर्माण का कार्य शुरू किया गया और वर्ष 1966 में मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा की गई।
उन्होंने कहा कि संकट मोचन मंदिर जैसे आस्था के केंद्र न केवल आध्यात्मिक शांति के स्थल हैं, बल्कि हिमाचल प्रदेश की शाश्वत सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं के प्रतीक भी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here