Home ट्रेंडिंग बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बड़ागांव क्लस्टर का किया निरीक्षण

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बड़ागांव क्लस्टर का किया निरीक्षण

5
0

– ड्रिप सिंचाई का कार्य पांच दिन में पूरा करने के निर्देश, द्रंग ब्लॉक में 8 क्लस्टरों की 99.77 हेक्टेयर भूमि परियोजना में शामिल

हिमाचल समय न्यूज़,

29 सितंबर / मंडी/पधर।

Jeevan Ayurveda Clinic

हिमाचल प्रदेश के बागवानी, राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंगलवार को द्रंग विकास खंड के अंतर्गत बड़ागांव क्लस्टर का निरीक्षण कर एचपी शिवा परियोजना के तहत चल रहे बागवानी विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से परियोजना के तहत किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।


बड़ागांव क्लस्टर एचपी शिवा परियोजना के तहत विकसित किया जा रहा है। यहां 62 किसान-बागवानों की करीब 12 हेक्टेयर भूमि पर 12,753 उन्नत किस्म के अमरूद के पौधे रोपे गए हैं। इन कार्यों पर करीब 1 करोड़ 29 लाख 31 हजार रुपये की राशि खर्च की गई है। क्लस्टर में ललित, श्वेता, हिसार सफेदा और जारवी रेड जैसी अमरूद की उन्नत किस्में लगाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here