Home हिमाचल प्रदेश ऊना में सांप काटने से 4 साल के मासूम की दर्दनाक मौत,...

ऊना में सांप काटने से 4 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर

104
0
himachal

हिमाचल समय,अंब/ ऊना, 06 जुलाई।

गांव ज्वार में आंगन में खेलते बच्चे पर जहरीले सांप ने किया हमला, स्वास्थ्य केंद्र और अस्पताल के प्रयासों के बावजूद नहीं बच पाई जान

Jeevan Ayurveda Clinic
dcp ad

प्रदेश में स्थापित की जा रही है बेहतरीन खेल अधोसंरचना

जिला ऊना के अंब उपमंडल में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। थाना अंब के अंतर्गत ज्वार गांव में शनिवार देर शाम एक जहरीले सांप के काटने से मात्र 4 वर्षीय एक मासूम बच्चे की मौत हो

गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक बच्चे की पहचान रितेश कुमार उर्फ रिति (4 वर्ष) के रूप में हुई है, जो संजीव कुमार के पुत्र तथा गांव ज्वार के वार्ड नंबर 4 के निवासी हैं।

घटना के बाद अंब पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा तब हुआ जब रितेश अपने घर के आंगन में खेल रहा था।

अचानक वहां एक जहरीला सांप आ गया और उसने मासूम को *डस लिया। सांप के काटते ही रितेश की हालत तेजी से बिगड़ने लगी।

घबराए हुए परिजनों ने बिना किसी देरी के उसे तत्काल उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर हालत देखते हुए उसे तुरंत ऊना सिविल अस्पताल रेफर कर दिया।

ऊना अस्पताल में डॉक्टरों ने रितेश को बचाने के लिए पूरी कोशिशें कीं, लेकिन दुर्भाग्य से उपचार के दौरान ही उसने अपनी आखिरी सांसें लीं।

बच्चे की असामयिक मौत की खबर जैसे ही गांव ज्वार में फैली, पूरा गांव सिसकियों और मातम में डूब गया। रितेश के परिवार और रिश्तेदारों का दुःख देखकर ग्रामीण भी भावुक हो उठे।

CM ने केंद्र से शिपकी-ला मार्ग से कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू करने की संभावनाएं तलाशने का आग्रह किया

इस घटना की पुष्टि डीएसपी अंब, वसूधा सूद ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को मामले की सूचना मिलते ही तुरंत एक पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई

और तत्काल जांच शुरू कर दी। मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए बच्चे के शव को पोस्टमार्टम हेतु ऊना अस्पताल भेजा गया है। पुलिस इस पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रही है।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

sjvn AD

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here