Home क्राइम कंडाघाट में SIU की कार्रवाई, पिकअप वाहन सवार व्यक्ति से 4.60 ग्राम...

कंडाघाट में SIU की कार्रवाई, पिकअप वाहन सवार व्यक्ति से 4.60 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद

7
0

भावना ठाकुर,

28 सितंबर / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

दिनांक 24/09/2026 को जिला पुलिस की SIU टीम द्वारा गश्त एवं अपराधों की रोकथाम के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर एक पिकअप वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में सवार एक व्यक्ति, जिसकी पहचान रवि कुमार पुत्र स्वर्गीय श्री राकेश कुमार, निवासी गांव बेर, डाकघर चम्बाघाट, तहसील एवं जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई, के कब्जे से 4.60 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।

इस संबंध में पुलिस थाना कंडाघाट में संबंधित अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियोग के अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त पिकअप वाहन को पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया। आरोपी से गहन पूछताछ के उपरांत उसे BNSS की धारा 35(3) के प्रावधानों के अंतर्गत पाबंद किया गया। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here