भावना ठाकुर,
28 सितंबर / सोलन।
दिनांक 24-09-2026 को जिला पुलिस की SIU टीम द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर मुकाम दो मोटरसाइकिल सवार, एक युवक एवं एक युवती, के कब्जे से 11.21 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।

दोनों आरोपियों की पहचान अब्दुल रहमान, मूल निवासी सूडान, हाल निवास पाइन व्यू, शिव मंदिर के समीप, खोपड़ी कॉलोनी, कनलोग, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, उम्र 28 वर्ष, तथा सानिया शर्मा, निवासी गांव जग चौकी, डाकघर नाग जुब्बर, तहसील ठियोग, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, उम्र 20 वर्ष, के रूप में हुई है।
दोनों आरोपियों को पुलिस टीम द्वारा मौका पर गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में संबंधित अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियोग के अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त मोटरसाइकिल को पुलिस कब्जे में लिया गया।
दोनों आरोपियों को आज दिनांक 25-09-2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।








