भावना ठाकुर,
28 सितंबर /सोलन।
दिनांक 21.09.2026 को पुलिस चौकी शहर सोलन की एक टीम द्वारा गश्त व चेकिंग के दौरान न्यू कथेड़ बाईपास सोलन में एक युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10.19 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।

आरोपी की पहचान पवन, निवासी नजदीक HRTC वर्कशॉप, न्यू कथेड़ सोलन, तहसील व जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश), उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई। जिस पर पुलिस थाना सदर सोलन में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया।
इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान आरोपी को मौके पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया, जिससे गहनता से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 22-09-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में जाँच जारी है।








