Home क्राइम सोलन में SIU की कार्रवाई, पिकअप वाहन सवार दो युवकों से 15.38...

सोलन में SIU की कार्रवाई, पिकअप वाहन सवार दो युवकों से 15.38 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद

5
0

भावना ठाकुर,

28 सितंबर / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

दिनांक 22-09-2026 को जिला पुलिस सोलन की SIU टीम द्वारा गश्त के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर एक पिकअप वाहन को चेक किया गया। वाहन में सवार दो युवकों के कब्जे से 15.38 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।

आरोपियों की पहचान कपिल कुमार पुत्र श्री बरदेशी लाल, निवासी गांव सुधारंग, डाकघर रिकांगपियो, तहसील कल्पा, जिला किन्नौर, हिमाचल प्रदेश, उम्र 33 वर्ष तथा हरविन्द्र सिंह पुत्र श्री हरबन्स सिंह, निवासी गांव सुधारंग, डाकघर रिकांगपियो, तहसील कल्पा, जिला किन्नौर, हिमाचल प्रदेश, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है।

दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पुलिस थाना सदर सोलन में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियोग की जांच के दौरान वारदात में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया है।

दोनों आरोपियों को आज दिनांक 23-09-2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here