Home डेली न्यूज़ दीपावली मांडव हिम ईरा आजीविका मेले में 23 स्टॉलों पर हुई 18...

दीपावली मांडव हिम ईरा आजीविका मेले में 23 स्टॉलों पर हुई 18 लाख से अधिक की बिक्री

105
0
Diwali Mela Mandi 2025
नारी शक्ति क्लस्टर स्तरीय महासंघ बाड़ा प्रथम, अनन्ता महासंघ सराज द्वितीय और शिवशक्ति महासंघ बालीचौकी तृतीय स्थान पर

मंडी, 19 अक्तूबर।

इंदिरा मार्केट मंडी में आयोजित दीपावली मांडव हिम ईरा आजीविका मेला रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पाँच दिनों तक चले इस मेले में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्थानीय उत्पादों की खरीदारी कर स्वयं सहायता समूहों का उत्साह बढ़ाया।

Jeevan Ayurveda Clinic
sai ad 3

मुख्यमंत्री ने बालिका आश्रम और नारी सेवा सदन में मिठाई और उपहार बांटे

मेले के दौरान कुल 23 स्टॉलों में 18 लाख 8 हजार 131 रुपये के विभिन्न उत्पादों की बिक्री हुई। इनमें नारी शक्ति क्लस्टर स्तरीय महासंघ (CLF) बाड़ा विकास खंड गोहर ने 2 लाख 16 हजार 640 रुपये की बिक्री कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अनन्ता क्लस्टर स्तरीय महासंघ सराज ने 1 लाख 26 हजार 810 रुपये की बिक्री कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि शिवशक्ति क्लस्टर स्तरीय महासंघ बालीचौकी ने 1 लाख 19 हजार 860 रुपये की बिक्री के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

मेले का समापन अतिरिक्त उपायुक्त मंडी गुरसिमर सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि यह मेला आपदा प्रभावित परिवारों की आजीविका को पुनर्जीवित करने और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। 

अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी स्वयं सहायता समूहों और क्लस्टर स्तरीय महासंघों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देते हैं,

कोटला-बड़ोग नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र में उपलब्ध करवाई जाएंगी अत्याधुनिक सुविधाएंः मुख्यमंत्री

बल्कि स्थानीय संस्कृति और परंपरागत हस्तकला को भी सशक्त बनाते हैं। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी गोपी चंद पाठक, सचिव जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ओपी भाटिया भी मौजूद रहे।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

rajesh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here