Home क्राइम पांच मामलों में उद्घोषित अपराधी रोहड़ू पुलिस द्वारा गिरफ्तार

पांच मामलों में उद्घोषित अपराधी रोहड़ू पुलिस द्वारा गिरफ्तार

8
0

भूपेंद्र ठाकुर,

28 जुलाई / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला पुलिस द्वारा उद्घोषित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 27.07.2026 को पी.ओ. सेल, उपमंडल रोहड़ू की टीम ने एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

पी.ओ. सेल की टीम ने राजपाल पुत्र स्वर्गीय श्री गोपी नंद, निवासी गांव थली, डाकघर जांगला, तहसील चिड़गांव, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, आयु 57 वर्ष को आज दिनांक 27.07.2026 को प्रातः लगभग 11:30 बजे रोहड़ू बाजार से गिरफ्तार किया।

उक्त आरोपी को धारा 138 एवं 142, परक्राम्य लिखत अधिनियम (Negotiable Instruments Act) के तहत दर्ज पांच अलग-अलग मामलों में माननीय ए.सी.जे.एम. कोर्ट नं. 1, रोहड़ू द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पी.ओ. सेल लगातार प्रयासरत थी।

शिमला पुलिस उद्घोषित अपराधियों एवं फरार आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है तथा कानून से बचने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध इसी प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here