Home क्राइम अभियोग संख्या 154/2026, दिनांक 27.07.2026, अधीन धारा 21 एनडीपीएस अधिनियम

अभियोग संख्या 154/2026, दिनांक 27.07.2026, अधीन धारा 21 एनडीपीएस अधिनियम

8
0

भूपेंद्र ठाकुर,

28 जुलाई / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल सेल शिमला की टीम ने एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए एचआरटीसी बस से 10.34 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 26.07.2026 को नाकाबंदी के दौरान स्पेशल सेल शिमला की टीम को विश्वसनीय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सौरव घारु, निवासी कृष्णा नगर, शिमला, चंडीगढ़ से शिमला आ रही एचआरटीसी बस में चिट्टा/हेरोइन लेकर आ रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने पुलिस पोस्ट शोघी के समीप बस को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान आरोपी की सीट के नीचे से 10.34 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियोग संख्या 154/2026, दिनांक 27.07.2026, अधीन धारा 21 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करके पुलिस रिमांड पर लेकर मामले में गहन अन्वेषण जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here