Home क्राइम 20 ग्राम हेरोइन बरामदगी के मामले में आरोपी दोषी करार

20 ग्राम हेरोइन बरामदगी के मामले में आरोपी दोषी करार

3
0

भूपेंद्र ठाकुर,

24 जुलाई / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दर्ज एक महत्वपूर्ण मामले में प्रभावी विवेचना और न्यायालय में मजबूत पैरवी के चलते आरोपी को सजा दिलाई गई है।

अभियोग संख्या 121/2023, दिनांक 28.05.2023, पुलिस थाना वेस्ट शिमला, अधीन धारा 21 NDPS Act में आरोपी साजन पुत्र स्वर्गीय श्री सतीश कुमार, निवासी चिड़गांव, जिला शिमला उम्र 26 वर्ष के कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई थी।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सभी आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर न्यायालय में प्रस्तुत किए। इन साक्ष्यों के आधार पर माननीय विशेष न्यायाधीश, शिमला ने दिनांक 24.07.2026 को आरोपी को दोषी करार देते हुए 2 वर्ष के कठोर कारावास (RI) तथा ₹20,000/- जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर आरोपी को 2 माह का साधारण कारावास भी भुगतना होगा।

यह दोषसिद्धि शिमला पुलिस की प्रभावी जांच और अभियोजन पक्ष की मजबूत पैरवी का परिणाम है। शिमला पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है और भविष्य में भी ऐसे मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here