Home क्राइम रामपुर पुलिस का एक और बड़ा एक्शन: 20.630 ग्राम चिट्टा के साथ...

रामपुर पुलिस का एक और बड़ा एक्शन: 20.630 ग्राम चिट्टा के साथ पंजाबी युवक गिरफ्तार

4
0

भूपेंद्र ठाकुर,

09 सितंबर / रामपुर (शिमला)।

Jeevan Ayurveda Clinic

नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना रामपुर की टीम ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने ल्हासा स्थित रेन शेल्टर के समीप गश्त एवं अपराध निरोधक ड्यूटी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेकर उसके कब्जे से 20.630 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) शिमला ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम मौके पर मौजूद थी, तभी एक संदिग्ध व्यक्ति को देखकर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 20.630 ग्राम चिट्टा/हेरोइन तथा ₹330 नकद बरामद किए गए। आरोपी की पहचान शिवम कुमार नर, आयु 28 वर्ष, निवासी पंजाब के रूप में हुई है।

बरामदगी के आधार पर पुलिस थाना रामपुर में आरोपी के विरुद्ध धारा 21 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है तथा उसे माननीय न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगामी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने यह नशीला पदार्थ किस स्रोत से प्राप्त किया था तथा क्या इस तस्करी में उसके अन्य साथी भी शामिल हैं। रामपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है तथा नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here