Home क्राइम अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिड़गांव से 132 बोतलें...

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिड़गांव से 132 बोतलें बरामद, एक गिरफ्तार

4
0

भूपेंद्र ठाकुर,

11 जुलाई / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

जिला शिमला पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। एसडीपीओ कार्यालय रोहड़ू की पुलिस टीम ने चिड़गांव क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से कुल 132 बोतल (11 पेटियां) अवैध शराब बरामद की है।

बरामद शराब में 48 बोतल रॉयल स्टैग व्हिस्की, 48 बोतल सुपर संतरा, 24 बोतल संतरा नं. 1 और 12 बोतल थंडरबोल्ट बीयर शामिल हैं। आरोपी की पहचान शीशपाल पुत्र रामनाथ, निवासी चिड़गांव, जिला शिमला के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना चिड़गांव में अभियोग संख्या 65/2026, दिनांक 10.07.2026 के तहत धारा 39(1)(A) हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक शिमला ने इस कार्रवाई को अवैध शराब के खिलाफ जारी अभियान का हिस्सा बताते हुए कहा कि तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जनता से भी अपील की है कि वे इस तरह की गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

मामले की जांच जारी है, और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी को यह शराब कहां से मिली और इसकी आपूर्ति का नेटवर्क कौन-कौन है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here