Home ट्रेंडिंग क्षेत्रवाद की राजनीति छोड़ प्रदेश के विकास पर ध्यान दें – भाजपा...

क्षेत्रवाद की राजनीति छोड़ प्रदेश के विकास पर ध्यान दें – भाजपा सोलन शहरी मंडल

4
0

भावना ठाकुर,

11 जुलाई / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

भारतीय जनता पार्टी, सोलन शहरी मंडल लोक निर्माण मंत्री श्री विक्रमादित्य सिंह द्वारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के संबंध में दिए गए बयान की कड़े शब्दों में निंदा करता है।

मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र ने कहा कि डॉ. राजीव बिंदल के हिमाचल से संबंधों पर प्रश्न उठाना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि प्रदेश की जनता का भी अपमान है। हिमाचल की जनता भली-भांति जानती है कि डॉ. बिंदल का परिवार लगभग एक शताब्दी से हिमाचल प्रदेश में निवास कर रहा है और स्वयं डॉ. बिंदल पिछले लगभग 35 वर्षों से प्रदेश की राजनीति एवं जनसेवा में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने परिश्रम, समर्पण और जनसेवा के बल पर प्रदेश की राजनीति में अपना विशिष्ट स्थान बनाया है।

शैलेन्द्र ने कहा कि एक संवैधानिक पद पर बैठे मंत्री द्वारा क्षेत्रवाद की भावना को बढ़ावा देने वाले बयान देना उनकी संकीर्ण सोच को दर्शाता है। हिमाचल जैसे शांत, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे वाले प्रदेश में इस प्रकार की राजनीति का कोई स्थान नहीं है। इससे प्रदेश का विकास नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द प्रभावित होता है।

उन्होंने कहा कि यदि लोक निर्माण मंत्री वास्तव में प्रदेशहित को लेकर गंभीर हैं, तो उन्हें व्यक्तिगत टिप्पणियों से बचते हुए प्रदेश की बदहाल सड़कों, अधूरे विकास कार्यों और जनता से जुड़े मूलभूत मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। आज प्रदेश की जनता सड़कों की दुर्दशा, विकास कार्यों में देरी और प्रशासनिक अव्यवस्था से परेशान है, जिनका समाधान करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

भाजपा सोलन शहरी मंडल ने यह भी कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन व्यक्तिगत एवं क्षेत्रीय आधार पर टिप्पणी करना स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है। प्रदेश की राजनीति को विकास, सुशासन और जनहित के मुद्दों पर केंद्रित होना चाहिए, न कि क्षेत्रवाद और विभाजनकारी बयानों पर।

भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल लोक निर्माण मंत्री से अपेक्षा करता है कि वे अपने बयान पर पुनर्विचार करें, ऐसी टिप्पणियों से परहेज करें तथा प्रदेश के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान पर अपना ध्यान केंद्रित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here