हिमाचल समय न्यूज़,
24 जून / कंगड़ा।
आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में कार्यरत जीवन आयुर्वेद ने कांगड़ा में अपनी नई ओपीडी का शुभारंभ किया है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक विजय कुमार सिंह एवं सुरेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

निदेशक विजय कुमार सिंह ने कहा कि जीवन आयुर्वेद का उद्देश्य लोगों को रोग के मूल कारण पर आधारित प्रभावी आयुर्वेदिक उपचार उपलब्ध कराना है। वहीं निदेशक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कांगड़ा क्षेत्र में बढ़ती मांग को देखते हुए इस नई ओपीडी की शुरुआत की गई है ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं अपने क्षेत्र में ही मिल सकें।
नई ओपीडी में बवासीर, फिशर, गठिया, त्वचा रोग, लिवर विकार एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध रहेगा। संस्थान प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय मरीजों के विश्वास एवं पूरी टीम की मेहनत को दिया।








