Home क्राइम ढली पुलिस ने 6 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवकों को किया...

ढली पुलिस ने 6 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवकों को किया गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

3
0

भूपेंद्र ठाकुर,

22 जून / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

पुलिस थाना ढली की टीम ने मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को 6 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), डिजिटल वजन मशीन और एक सिरिंज के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक शिमला ने बताया कि रविवार को पुलिस थाना ढली की टीम क्षेत्र में गश्त और नशा निरोधक अभियान पर थी। इसी दौरान एक मुखबिर से सूचना मिली कि विकास कॉलोनी, ढली स्थित एक किराये के कमरे में कुछ युवक अवैध मादक पदार्थों की बिक्री कर रहे हैं और उनके पास चिट्टा मौजूद है।

सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान कमरे से करीब 6 ग्राम हेरोइन, एक डिजिटल वजन मशीन और एक इंजेक्शन सिरिंज बरामद की गई। मौके पर मौजूद तीनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई:

· सौरभ (23), पुत्र स्वर्गीय चमन लाल, निवासी गांव पुनण, ननखड़ी, शिमला।
· पंकज कुमार (30), पुत्र टेक चंद, निवासी गांव धारन, ननखड़ी, शिमला।
· विक्रांत (27), पुत्र सुरेन्द्र मेहता, निवासी ननखड़ी, शिमला।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) ढली ने बताया कि तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर अभियोग संख्या 46/2026, धारा 21 व 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को जल्द ही माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है और आमजन से अपील की है कि वे ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। मामले में आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here