भावना ठाकुर,
21 जून / सोलन।
बाबा बालक नाथ मेले के अवसर पर रामलोक मंदिर के संस्थापक स्वामी अमर देव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मेले में पहुंचने पर मेला समिति के पदाधिकारियों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
इस अवसर पर मेले में विशाल दंगल का भी आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के साथ-साथ बाहरी राज्यों से आए पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। दंगल मुकाबलों का श्रद्धालुओं और खेल प्रेमियों ने भरपूर आनंद लिया।

स्वामी अमर देव ने बाबा बालक नाथ के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि धार्मिक मेले हमारी संस्कृति और परंपराओं को संजोने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे, सद्भाव और समाज सेवा की भावना को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और धार्मिक कार्यक्रमों के साथ दंगल प्रतियोगिता का भी आनंद उठाया। मेला समिति ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा।








