हिमाचल समय न्यूज़,
11 मई/बिलासपुर/हमीरपुर।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की ओर से जारी 10वीं के परिणाम में एक बेटी ने पूरे प्रदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हेमंत गुप्ता की पुत्री प्रांशी गुप्ता, जो ग्लोरी पब्लिक स्कूल, बिलासपुर की छात्रा हैं, ने 691 अंक प्राप्त कर हिमाचल प्रदेश में 9वां स्थान हासिल किया है।
प्रांशी ने यह उपलब्धि चार विषयों में 100 में से 100 नंबर लेकर हासिल की है। उनकी इस शानदार सफलता ने न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे शहर और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
वहीं पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश गुप्ता (प्रांशी के चाचा) ने बेटी प्रांशी गुप्ता के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा, “इस बेटी ने अपने स्कूल, शहर और प्रदेश का नाम रोशन किया है।”
साथ ही मुकेश गुप्ता ने उन सभी छात्र-छात्राओं को भी हार्दिक बधाई दी है, जिन्होंने भी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर अपने-अपने स्कूलों और क्षेत्रों का नाम रोशन किया है।
बता दें कि इस साल के एचपी बोर्ड दसवीं के रिजल्ट में कई छात्रों ने टॉप किया है और प्रांशी गुप्ता राज्य के टॉप-10 में जगह बनाकर मिसाल बन गई हैं।









