Home डेली न्यूज़ HPBOSE 10वीं का परिणाम घोषित: 83.87% विद्यार्थी सफल, 485 रहे अनुपस्थित

HPBOSE 10वीं का परिणाम घोषित: 83.87% विद्यार्थी सफल, 485 रहे अनुपस्थित

4
0

हिमाचल समय न्यूज़,

10 मई/धर्मशाला।

Jeevan Ayurveda Clinic

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने रविवार को कक्षा दसवीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने आयोजित प्रेस वार्ता में परिणाम जारी किया। इस वर्ष कुल 93,661 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 78,150 विद्यार्थी सफल घोषित हुए हैं। बोर्ड का कुल परीक्षा परिणाम 83.87 प्रतिशत रहा।

परीक्षा के दौरान 485 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। लड़कियों ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया। परीक्षा में कुल 48,097 छात्र तथा 39,701 छात्राएं सफल रहीं। विभिन्न वर्गों की बात करें तो सामान्य वर्ग के 28,896 में से 23,036 पास हुए। अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के 18,394 में से 14,246 विद्यार्थी सफल रहे। अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के 5,923 में से 4,932 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 14,367 में से 12,521 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।

वर्गवार दृष्टिकोण से छात्राओं की सफलता भी सराहनीय रही। सामान्य वर्ग की 21,112, एससी वर्ग की 11,583, एसटी वर्ग की 2,453 तथा ओबीसी वर्ग की 6,019 छात्राएं सफल रहीं। वहीं छात्रों की बात करें तो सामान्य वर्ग के 19,267, एससी वर्ग के 11,453, एसटी वर्ग के 2,479 तथा ओबीसी वर्ग के 6,502 विद्यार्थी पास हुए।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि इस वर्ष 6,559 विद्यार्थी फेल हुए हैं, जबकि 8,433 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। असफल एवं कंपार्टमेंट वाले विद्यार्थियों के लिए अगली परीक्षा की तिथियां शीघ्र घोषित की जाएंगी। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here