Home कल्चर सोलन के यशपाल कपूर को राष्ट्रीय युवा नेतृत्व पुरस्कार-2026

सोलन के यशपाल कपूर को राष्ट्रीय युवा नेतृत्व पुरस्कार-2026

6
0

भावना ठाकुर,

09 मई/सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के रहने वाले यशपाल कपूर को प्रतिष्ठित ‘नेशनल यूथ लीडरशिप अवार्ड-2026’ से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें शांति और सद्भावना के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 मई 2026 को नई दिल्ली में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें यशपाल कपूर को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम और श्रीलंका की भारत में राजदूत महिषिणी कोलोन होंगे। दोनों गणमान्य व्यक्ति संयुक्त रूप से पुरस्कार वितरित करेंगे।

प्रोजेक्ट प्वाइंट के चेयरमैन डॉ. संग्राम केसरी ने बताया कि यह पुरस्कार समारोह ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसका विषय है – ‘यूथ इन डेमोक्रेसी एंड गवर्नमेंट फॉर विकसित भारत @2047’ । इस कार्यक्रम का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार और ‘मेरा भारत’ के सहयोग से किया जा रहा है।

डॉ. केसरी ने बताया कि इस अवसर पर देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले दो दर्जन युवा नेताओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में भारत के अलावा अन्य देशों के युवा नेता भी भाग लेंगे।

यशपाल कपूर हिमाचल प्रदेश में नेशनल यूथ प्रोजेक्ट के समन्वयक के पद पर कार्यरत हैं और पिछले कई दशकों से देशभर में शांति और सद्भावना स्थापित करने की दिशा में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। उनके इस प्रयासों को देखते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है।

यशपाल कपूर का चयन होने पर सोलन व आसपास के क्षेत्रों में हर्ष का माहौल है तथा उनके समर्थकों और युवाओं ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here