Home डेली न्यूज़ सोलन में अतिक्रमण ने फिर पसारे पांव, नगर निगम की मुहिम औपचारिकता...

सोलन में अतिक्रमण ने फिर पसारे पांव, नगर निगम की मुहिम औपचारिकता मात्र रह गई

20
0

​भूपेंद्र ठाकुर

सोलन, 5 अप्रैल।

Jeevan Ayurveda Clinic

सोलन शहर में अतिक्रमण एक बार फिर सिर उठाने लगा है। शहर के मुख्य बाजारों में दुकानदारों ने अपना सामान गलियों में सजाना शुरू कर दिया है, जिससे पैदल चलने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

हमारे सहयोगी ने शहर के राम बाजार का दृश्य दिखाया, जहां एक तरफ दुकानों का सामान बाहर लगा है तो दूसरी तरफ वाहन पार्क किए गए हैं। इस स्थिति में पैदल यात्रियों के लिए एक मीटर जगह भी नहीं बचती। यही हाल लोअर बाजार का भी है, जहां दुकानदार गलियों में सामान सजा रहे हैं।

गौरतलब है कि नगर निगम समय-समय पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाता है, लेकिन यह मुहिम कुछ ही दिनों में ठप हो जाती है। उसके बाद शहर की गलियों में फिर से अतिक्रमण ही अतिक्रमण नजर आता है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जैसे ही नगर निगम की टीम माल रोड से अतिक्रमण हटाना शुरू करती है, यह खबर पूरे बाजार में फैल जाती है। जब तक टीम मुख्य बाजार में पहुंचती है, अधिकतर दुकानदार अपना सामान अंदर रख चुके होते हैं। इस कारण यह अभियान केवल एक औपचारिकता मात्र रह जाता है।

डिजिटल युग में नगर निगम सीसीटीवी कैमरों की सहायता से अतिक्रमण करने वालों पर सीधे कार्रवाई कर सकता है, लेकिन प्रशासन वर्षों पुराने ढरै पर ही काम कर रहा है। नतीजतन, आज तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आ पाया है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से इस ओर गंभीरता से ध्यान देने और स्थायी समाधान की मांग की है। फिलहाल, सोलन की गलियों में अतिक्रमण की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here