Home क्राइम 127 ग्राम अफीम और 30 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस...

127 ग्राम अफीम और 30 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर आरोपी

21
0

भूपेंद्र ठाकुर

शिमला, 5 अप्रैल।

Jeevan Ayurveda Clinic

जिला शिमला पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में स्पेशल सेल शिमला ने एक बड़ी सफलता हाथ लगाते हुए ढली थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 3 अप्रैल 2026 को स्पेशल सेल की टीम ढली क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति क्षेत्र में अवैध रूप से मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए IHM कुफरी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को दबोचा।

आरोपी की पहचान अरुण वर्मा उर्फ बंटी (आयु 33 वर्ष) के रूप में हुई, जो गांव जानू, डाकघर धमांदरी, तहसील ठियोग, जिला शिमला का निवासी है। बताया जा रहा है कि आरोपी सड़क किनारे दुकान करता है। पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के सामान की तलाशी ली, जिसके दौरान उसके ट्रंक से 30.110 ग्राम चरस तथा 127.090 ग्राम अफीम बरामद हुई।

पुलिस ने तुरंत थाना ढली में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को दिनांक 4 अप्रैल 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 7 अप्रैल 2026 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। फिलहाल, मामले की आगामी जांच थाना ढली पुलिस कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ में तस्करी नेटवर्क के और भी कई सुराग मिल सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here