Home हिमाचल प्रदेश खुली बोली से होगा शिवरात्रि मेला-2026 में रेहड़ी-फेहड़ी का आबंटन

खुली बोली से होगा शिवरात्रि मेला-2026 में रेहड़ी-फेहड़ी का आबंटन

50
0
himachal

मंडी, 8 फरवरी।

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला-2026 के दौरान रेहड़ी-फेहड़ी आदि के आबंटन हेतु अब 10 फरवरी  को प्रातः 11ः00 बजे खुली बोली के माध्यम से कार्य का आबंटन किया जाएगा। खुली बोली में भाग लेने के लिए ईएमडी राशि पांच लाख रुपये निर्धारित की गई है, जो एफडीआर, डीडी, चेक अथवा नकद के रूप में जमा करवाई जा सकेगी।

Jeevan Ayurveda Clinic
bharat mata ad

12 फरवरी की देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए एटक (AITUC) ने कसी कमर, सोलन में रणनीति तैयार।
सहायक आयुक्त एवं सचिव अन्तरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला कमेटी मंडी कुलदीप सिंह पटियान ने बताया कि यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि पूर्व में जारी निविदा प्रक्रिया निर्धारित शर्तों के अनुरूप सफल नहीं हो सकी। उन्होंने बताया  कि रेहड़ी-फेहड़ी के आबंटन के लिए निविदा आमंत्रण सूचना 10 जनवरी 2026 को जारी की गई थी,

500 वर्ष की दहलीज की ओर बढ़ते मंडी नगर की विरासत से जोड़ेगी हेरिटेज वॉक

जिसकी अंतिम तिथि पहले 21 जनवरी  निर्धारित की गई थी। बाद में यह तिथि क्रमशः 24 जनवरी और 7 फरवरी तक बढ़ाई गई।
इसके बावजूद अंतिम तिथि तक केवल दो निविदादाता ही आवश्यक शर्तें पूर्ण कर पाए, जिसके कारण नीलामी सफल नहीं हो सकी। इसी के मद्देनजर अब मेला कमेटी द्वारा खुली बोली के माध्यम से आबंटन का निर्णय लिया गया है।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here