Home कल्चर दयानंद आदर्श विद्यालय में फैंसी ड्रेस एवं सोलो डांस प्रतियोगिता का आयोजन,...

दयानंद आदर्श विद्यालय में फैंसी ड्रेस एवं सोलो डांस प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने दिखाया प्रतिभा का जलवा

10
0

भावना ठाकुर,

23 जुलाई / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

दयानंद आदर्श विद्यालय के प्रांगण में सीनियर सेक्शन किंडरगार्टन (नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी व फर्स्ट) के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस व सोलो डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ।

प्रिंसिपल ऊषा मित्तल ने बताया कि यह आयोजन अनुराधा, रीता व ममता के मार्गदर्शन में करवाया गया। निर्णायक मंडल में प्रिंसिपल ऊषा मित्तल, फूलाधर, रोमिला कंवर व सुमिति चंदेल शामिल रहीं। कार्यक्रम का संचालन जमा एक की छात्राओं अक्षरा व रिद्धिमा ने किया।

नर्सरी फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के परिणाम:
बालिका वर्ग: प्रथम – महिरा (प्रिंसिपल मैम), द्वितीय – आराध्या (भारत माता) व अद्विका (बटरफ्लाई), तृतीय – तनीषा (सन) व आदिश्री (स्वामी दयानंद), सांत्वना – रियांशी (रानी लक्ष्मीबाई), अनन्या (ट्री), भाविका (परी)।
बालक वर्ग: प्रथम – अर्णव (शबरी) व काव्यांश (मिस्टर मित्तल), द्वितीय – मितांश (सुभाष चंद्र बोस) व साक्षम (भगत सिंह), तृतीय – युहान (हनुमान) व खुशांत (बैंकर), सांत्वना – इवान (डॉक्टर), मयंक (सोल्जर), केशव (श्रीकृष्ण), करनीश (श्रीराम), रियोन (पुलिसमैन)।

एलकेजी सोलो डांस:
बालक वर्ग – शिवांक्ष (प्रथम), रियांश व मिवान (द्वितीय), दर्शिल व समाध (तृतीय)।
बालिका वर्ग – वामिका (प्रथम), खानक (द्वितीय)।

यूकेजी सोलो डांस:
बालक – शिवांश (प्रथम), सूर्यवीर (द्वितीय), लविश व सफल (तृतीय)।
बालिका – अनार्या (प्रथम), दिवांशी (द्वितीय), रितिका (तृतीय)।

फर्स्ट क्लास सोलो डांस:
बालक – युवान (प्रथम), सुहान व अभियान (द्वितीय), चिराग व अतीक (तृतीय)।
बालिका – महिरा (प्रथम), वेरोनिका (द्वितीय)।

प्रिंसिपल ऊषा मित्तल ने सभी विजेताओं को बधाई दी और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए उनसे अपील की कि वे बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। अभिभावकों ने खुशी जताते हुए कहा कि उनके बच्चे ऐसे विद्यालय में पढ़ रहे हैं, जहाँ आधुनिक शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों का भी समावेश किया जाता है। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here