– मुख्यमन्त्री व मंत्री से भी कर चुके है मुलाकात, छ साल बीते जल्द बढ़ोतरी की लगाई गुहार
भूपेंद्र ठाकुर,
23 नवंबर / शिमला।
हिमाचल प्रदेश के पशुपालन विभाग में कार्यरत पंचायत वेटरिनरी सहायकों के वेतन बढ़ोतरी पर छ साल बीत जाने पर भी कोई निर्णय नहीं हो पाया है जिससे अब कर्मचारियों में रोष बड़ता जा रहा है।
7500 रु के कम वेतन पर दुर्गम इलाकों में दे रहें सेवाएं
वेटरिनरी सहायकों का कहना है की 7500 के कम वेतन पर हिमाचल के दुर्गम से लेकर अन्य जिलों में सेवाएं दे रहें है। इतने कम वेतन पर घर से सेंकड़ों मील दूर गुज़ारा करना बहुत मुश्किल है। महंगाई की इस दौरमें भी वह छ साल से 7500 रू के वेतन पर सेवाएं दे रहे है जिससे उन्हे काफी कठिनाई आ रही है। उन्होंने बताया मुख्यमन्त्री द्वारा सभी वर्गों के हितों को देखते हुए उनके वेतन में वृद्धि कर रहे है लेकिन दिन रात सेवाएं देने वाले वेटेरीनरी सहायकों को इससे वंचित रखा है।

सबको मिला लाभ, लेकिन सत्र 16-18 के पंचायत वेटरिनरी सहायकों को रखा वंचित
उन्होंने बताया की पहले की सरकारों में पांच वर्ष के बाद वेतन वृद्धि कर दी जाती थी ।प्रदेश सरकार द्वारा 2023 में भी सत्र 15-18 के वेटेरीनरी सहायकों का वेतन वृद्धि की गयी थी।लेकिन अब जब सत्र 16-18 के वेटेरीनरी सहायकों की बारी आई तो इस पर निर्णय नहीं लिया गया है। अब उनको छ साल से भी उपर हो गए है लेकिन बेजुबानों की सेवाओं में लगे हम वेटेरीनरी सहायकों को राहत नहीं मिल रही है।
विभाग ने सरकार को भेजा प्रस्ताव, पर अभी तक निर्णय नहीं
पंचायत वेटरिनरी सहायक ने बताया की उनके वेतन वृद्धि का मामला विभाग द्वारा सरकार को भी भेजा गया लेकिन अभी तक उस पर कोई निर्णय प्रदेश सरकार ने नहीं लिया है । सरकार द्वारा इस पर कोई निर्णय नहीं होने से पंचायत वेटरिनरी सहायकों को काफी दिक्कते आ रही है।
मुख्यमन्त्री व पशु पालन से जल्द राहत की लगाई गुहार
उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व पशु पालन मंत्री चंद्र कुमार से जल्द वेतन वृद्धि के प्रस्ताव पर जल्द मंजूरी की मांग उठाई है। उन्होंने बताया की वह इस मामले पर मुख्यमन्त्री व पशु पालन मंत्री से भी मुलाकात कर चुके है। पंचायत वेटरिनरी सहायकों के अनुसार, पशुपालन विभाग में नियुक्त कर्मचारियों को पांच साल का सेवाकाल पूरा होने तक 7,500 रुपये के न्यूनतम मासिक वेतन पर सेवाएं देनी पड़ती हैं। इसके बाद उनसे पहले नियुक्त सभी कर्मियों को वेतन वृद्धि का लाभ दिया गया है ,लेकिन वर्ष 2020 में पंचायत वेटरिनरी सहायक के पद पर नियुक्त बैच 2016-18 के कर्मचारियों को सितंबर 2025 में पांच साल का सेवाकाल पूरा होने के बाद भी वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिल पाया है। इससे कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है।
मुख्यमन्त्री की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की पहल में महत्वपूर्ण भूमिका
वह दिन रात बेजुबानों की सेवा और मुख्यमन्त्री के ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मेजबूत बनाने के उद्देश्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। दुगद उत्पादन बड़ोतरी में भी इनका हमारा योगदान है। ऐसे में वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिलने के कारण उन्हें हर महीने आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। अब मुख्यमन्त्री सुखविंदर सिंह सुखु व पशु पालन मंत्री चन्द्र कुमार से उन्होंने सारी उम्मीद लगाई है। ऐसे में अब प्रस्ताव जाने से जल्द राहत की उम्मीद लगाई जा रही है।








