Home हिमाचल प्रदेश सोलन से चोरी हुई महिंद्रा पिकअप कालका से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

सोलन से चोरी हुई महिंद्रा पिकअप कालका से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

88
0
Mahindra pickup

हिमाचल समय, सोलन, 03 जुलाई ।
सोलन निवासी भूपिन्द्र चौहान की महिंद्रा पिकअप (नंबर HP-14-4611) को चोरी कर ले जाने के मामले में पुलिस थाना सदर सोलन ने सराहनीय कार्य करते हुए गाड़ी को कालका (हरियाणा) से बरामद कर लिया है और आरोपी को

dcp ad

सोलन में पानी के लिए त्राहि-त्राहि, भाजपा ने चेताया आंदोलन

Jeevan Ayurveda Clinic

गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। भूपिन्द्र चौहान ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनके चालक मोहन दत्त ने दिनांक 25 मई 2025 को पिकअप को शूलिनी हार्डवेयर के समीप पार्क किया था

और स्वयं अपने घर सिरमौर चला गया था। जब वह 29 मई को वापस आया तो वाहन मौके से गायब था। आसपास ढूंढने पर भी गाड़ी नहीं मिली, जिस पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध चोरी की एफआईआर दर्ज की गई।

पुलिस थाना सदर सोलन की टीम ने तत्परता दिखाते हुए महिंद्रा पिकअप को 30 मई को कालका (हरियाणा) से बरामद कर लिया। मामले की गहन जांच के दौरान यह खुलासा हुआ

कि अभियोग संख्या 108/2025 में पूर्व में गिरफ्तार विरेंद्र कुमार उर्फ बाबू पुत्र लेख राम, निवासी गांव गौसान, डाकखाना कसौली, जिला सोलन, उम्र 24 वर्ष, ने ही इस गाड़ी की चोरी की थी।

तकनीकी साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस ने 1 जुलाई 2025 को आरोपी विरेंद्र कुमार को गिरफ्तार

मूसलाधार बारिश से पोल्ट्री फार्म तबाह, 10,000 चूजों की दर्दनाक मौत

गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी विरेंद्र पहले भी चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। उसके विरुद्ध पुलिस थाना

सदर सोलन में एक और पिकअप चोरी का मामला और पुलिस थाना धर्मपुर में कंप्यूटर, गैस सिलेंडर व नलके चोरी करने का एक अन्य मामला दर्ज है।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

APEEX AD

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here