भावना ठाकुर/सोलन।
कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर वाकनाघाट के समीप सोमवार को एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब कार शिमला की तरफ से सोलन की ओर आ रही थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन चालक संतुलन खो बैठा, जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी पैराफिट (सुरक्षा दीवार) से जा टकराई। इस टक्कर में कार चालक को गंभीर चोटें लगी हैं, जबकि कार में सवार दूसरे व्यक्ति को भी मामूली चोटें आई हैं।दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हुए और 108 को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत उपचार के लिए कंडाघाट अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है।
फिलहाल पुलिस ने मामले की छानबीन की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान में तेज रफ्तार या चालक को झपकी आना हादसे की वजह मानी जा रही है।









