Home हिमाचल प्रदेश खुशबू पनवर ने कराटे और पढ़ाई में उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयाँ

खुशबू पनवर ने कराटे और पढ़ाई में उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयाँ

145
0
खुशबू पनवर ने बी.कॉम तीसरे वर्ष में 8.14 अंकों के साथ हिमाचल के टॉप 20 में स्थान हासिल किया है

हिमाचल समय, सोलन 15 जून।

स्टार कराटे अकादमी की खुशबू पनवर ने एक बार फिर अपनी मेहनत और लगन से सबको प्रभावित किया है! हाल ही में, उन्होंने बी.कॉम तीसरे वर्ष में 8.14 अंकों के साथ हिमाचल के टॉप 20 में स्थान हासिल किया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने NEET 2025 में फिर लहराया परचम, शिमला और सुंदरनगर ब्रांच का उत्कृष्ट प्रदर्शन

gagan ad

खुशबू वर्तमान में मास्टर्स की पढ़ाई कर रही हैं और साथ ही असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए भी तैयारी कर रही हैं। उनका लक्ष्य प्रोफेसर बनना है!

कराटे में भी उनकी उपलब्धियाँ गर्व करने योग्य हैं – वे यूनिवर्सिटी गेम्स में सिल्वर मेडलिस्ट हैं और जल्द ही खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भाग लेंगी।

खुशबू का मानना है कि कराटे ने उनकी पढ़ाई में बहुत मदद की है। इससे मानसिक रूप से मजबूत बनने और चीजों को बेहतर तरीके से समझने की क्षमता बढ़ी है।

वे कहती हैं कि खेल में अच्छे और अनुशासित बच्चे अक्सर पढ़ाई और अन्य क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट होते हैं। युवाओं के लिए संदेश: अनुशासन और मेहनत से किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सुनिश्चित करें कल्याणकारी योजनाओं का लाभ : मोहन लाल ब्राक्टा

नशे से दूर रहें और खेल एवं शिक्षा को महत्व दें। आइए, खुशबू पनवर से प्रेरणा लें और अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करें! स्टार कराटे अकादमी की ओर से शुभकामनाएँ!

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com  

shoolini ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here