
हिमाचल समय, सोलन 16 जून।
दुर्गा पब्लिक स्कूल सोलन में ऑल इंडिया टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की गई। युगल वर्ग के फाइनल में चरणजीत और आशीष की जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन कर ट्रॉफी जीती,
खुशबू पनवर ने कराटे और पढ़ाई में उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयाँ

जबकि सोलन के कर्ण सेठी और अमित आनंद को शानदार प्रदर्शन के बावजूद रनरअप से संतोष करना पड़ा। लीजेंड्स वर्ग में ऋषभ और आर्यन की जोड़ी प्रथम और सुखबीर और डॉ. सिद्धार्थ की जोड़ी रनरअप रही।
वहीं, प्रतियोगिता के लीजेंड्स ग्रुप में डॉ. लगगनी और आईपीएस चंद्रशेखर रेड्डी (आईजी, हैदराबाद) ने प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन कर खेल भावना का परिचय दिया।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com




