
हिमाचल समय, सोलन, 24 दिसम्बर ।
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में 16 से 20 दिसंबर तक आयोजित स्कूल नेशनल कुराश प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक जीतकर नया रिकॉर्ड स्थापित किया।
कुनिहार गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में तुलसी पूजन, हवन एवं क्रिसमस पर्व का संयुक्त आयोजन
उल्लेखनीय है कि यह रिकॉर्ड इससे पहले भी पिछले वर्ष कुराश खेल में बना था, जिसे इस बार खिलाड़ियों ने पुनः तोड़ते हुए कुराश खेल की बढ़ती ताकत को सिद्ध किया।
प्रतियोगिता से पूर्व हिमाचल प्रदेश टीम का प्रशिक्षण शिविर 07 दिसंबर से 14 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया गया था, जिसका सीधा लाभ खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन में देखने को मिला।
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश से कुल 48 खिलाड़ी शामिल हुए, जिनमें से 13 खिलाड़ी सोलन जिला से थे। सोलन की खुशबू ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत (सिल्वर) पदक अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त Raiza Dhaulta, Deepanshi, Gaurav और Aditi Negi ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया।
समग्र प्रदर्शन के आधार पर हिमाचल प्रदेश की टीम ने पूरे देश में तीसरा स्थान हासिल किया, जो प्रदेश के लिए एक बड़ी और गौरवपूर्ण उपलब्धि है।
उप निदेशक उच्च शिक्षा, सोलन गोपाल सिंह चौहान ने प्रेस बाइट जारी करते हुए कहा कि—
“प्रदेश के सभी खिलाड़ी Chief Coach Virender Singh Dhaulta के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास करते हैं। उनकी तकनीकी कोचिंग, अनुशासन और समर्पण का ही परिणाम है कि हिमाचल प्रदेश कुराश खेल में लगातार राष्ट्रीय स्तर पर नए रिकॉर्ड बना रहा है।”
रेलवे एवं प्रशासन की कार्रवाई: रबौण क्षेत्र से अवैध झुग्गियों का हटाया गया सफाया
इस अवसर पर Ashok Chauhan, ADEPO सोलन भी उपस्थित रहे और उन्होंने खिलाड़ियों, कोच तथा विभागीय सहयोग की सराहना की। साथ ही Kapil Jhouta, उपाध्यक्ष (Vice President), हिमाचल प्रदेश कुराश भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और उन्होंने पूरी टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
यह ऐतिहासिक सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, Virender Singh Dhaulta के समर्पित प्रशिक्षण, तथा उच्च शिक्षा विभाग एवं खेल विभाग के संयुक्त सहयोग का परिणाम है, जिसने कुराश खेल को हिमाचल प्रदेश में नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com








