हिमाचल समय, सोलन, 24 दिसम्बर ।
रेलवे बोर्ड और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में शहर के रबौण क्षेत्र में सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा करके बनाई गई झुग्गी-झोपड़ियों को हटा दिया गया। यह कार्रवाई बुधवार को करीब 3 से 4 घंटे तक चली, जिसमें 50 से 60 अवैध झोपड़ियों को ध्वस्त किया गया।
21 दिसम्बर को पल्स पोलियो अभियान, सभी अभिभावकों से सहयोग की अपील
कई वर्षों से चली आ रही थी समस्या
बताया जाता है कि पिछले कई वर्षों से प्रवासी मजदूरों द्वारा इस सरकारी ज़मीन पर अतिक्रमण किया गया था। बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद भी यह लोग यहाँ से नहीं हटे थे। इन झुग्गियों के कारण स्थानीय निवासियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
चेतावनी के बाद की गई कार्रवाई
प्रशासन ने इन प्रवासियों को पहले झुग्गियाँ खाली करने का समय दिया था, लेकिन उनके द्वारा ऐसा नहीं किए जाने पर नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुँचकर इन अवैध निर्माणों को तोड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ प्रवासियों ने विरोध जताया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई बिना रुके जारी रही।
इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की साँस ली है। उनका कहना था कि लंबे समय से इन अवैध झुग्गियों के कारण उन्हें सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई करने पर उन्होंने संतोष जताया।
तेजाब का भंडारण व बिक्री केवल लाइसेंस के साथ ही वैध : उपायुक्त
रेलवे एवं जिला प्रशासन की यह कार्रवाई सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के प्रयासों के तहत की गई है। भविष्य में भी ऐसे अवैध कब्जों पर कड़ी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
इस अवसर पर तहसीलदार सोलन राजीव रांटा ने बताया कि सरकारी ज़मीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए यह कार्रवाई की गई थी। उन्होंने कहा, “सरकारी भूमि पर कब्ज़ा करके अवैध निर्माण किया गया था, जिसे नियमानुसार हटाया गया है। प्रशासन द्वारा पहले भी इन लोगों को स्थान खाली करने के लिए कई बार अवसर दिए गए थे।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com









