Home हिमाचल प्रदेश सूफी गायक अनवर हुसैन ने लूटी ग्रीष्मोत्सव की चौथी शाम

सूफी गायक अनवर हुसैन ने लूटी ग्रीष्मोत्सव की चौथी शाम

123
0
summer festival-25
गायन प्रतियोगिता में नवोदित कलाकारों ने मचाया धमाल

हिमाचल समय, सोलन 11 जून।

हिम फ्रेंड्स क्लब द्वारा आयोजित ग्रीष्मोत्सव-25 की चौथी सांस्कृितक संध्या में सूफी गायक अनवर हुसैन ने सूफी कलाम से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Jeevan Ayurveda Clinic

11500 फीट पर छितकुल में आधुनिक फल तकनीकों व प्राकृतिक खेती पर शिविर

सूफी कलाम के दीवाने सुर के साथ सुर मिलाते नजर आए। इसके अलावा अन्य कलाकारों ने भी प्रस्तुतियां दी।

गायन प्रतियोगिता में नवोदित कलाकारों ने खूब धमाल मचाया और प्रतियोगिता जीतने के लिए खूब तैयारियों के साथ प्रस्तुतियां दी।

चौथी सांस्कृतिक संध्या के मुख्य कलाकार पार्श्व गायक अनवर हुसैन रहे। अनवर ने सबसे पहले सूफी कलाम ख्वाजा मेरे ख्वाजा की प्रस्तुति दी।

इसके बाद अमीर खुसरो का कलाम और फिर बाबा बुल्ले शाह का कलाम पेश कर वाहवाही लूटी। इसके अलावा

अनवर हुसैन ने बॉलीवुड व पहाड़ी लोकगीतों की प्रस्तुति दी। एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से उन्होंने ग्रीष्मोत्सव की चौथी शाम अपने नाम कर ली।

इसके अलावा अन्य कलाकारों ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। दर्शक पहाड़ी व पंजाबी गानों पर थिरकते नजर आए।

गायन प्रतियोगिता के दूसरे दिन नवोदित कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर जाने माने सर्जन डा. संजय अग्रवाल व उनकी पत्नी डा. सविता अग्रवाल ने बतौर मुख्यातिथि

शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में विशाल शर्मा मौजूद रहे। डा. संजय अग्रवाल ने इस मौके पर कहा कि हिम फ्रैंड्स क्लब पिछले कई वर्षों से ग्रीष्मोत्सव के माध्यम से सोलन, सिरमौर सहित प्रदेश

भर के नवोदित कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए मंच प्रदान कर रहा है। यहां युवाओं को अपनी किसी भी तरह की प्रतिभा दिखाने के अवसर मिल रहे हैं।

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित STEM कार्यशाला ने शिक्षण को अनुभवात्मक एवं नवाचारपूर्ण बनाने की दिशा में स्थापित की नई मिसाल

आज हनी नेगी के नाम रहेगी पांचवीं शाम, स्टेज पर उतरेंगे नन्हें मॉडल :
ग्रीष्मोत्सव की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी कलाकार हनी नेगी मुख्य कलाकार होंगे। इसके अलावा नन्हें मॉडल भी स्टेज पर उतरेंगे और अपने जलवे बिखेरेंगे।

हिम फ्रेंड्स क्लब के प्रधान विशाल वर्मा व महासचिव अनिल चौहान ने बताया कि यह 3 से 10 साल के बच्चों की मॉडलिंग प्रतियोगिता है। हर बार यह प्रतियोगिता लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहती है।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

chilli chatkara ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here