Home हिमाचल प्रदेश मंडी जिले में लैंडस्लाइड से ट्रैवलर पलटी, 11 यात्री बाल-बाल बचे

मंडी जिले में लैंडस्लाइड से ट्रैवलर पलटी, 11 यात्री बाल-बाल बचे

146
0
Mandi district
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब पहाड़ी से अचानक गिरी चट्टानों की चपेट में आकर एक टेंपो ट्रैवलर सड़क पर ही पलट गई।

धर्मपुर/मंडी, 08 जून।

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब पहाड़ी से अचानक गिरी चट्टानों की चपेट में आकर एक टेंपो ट्रैवलर सड़क पर ही पलट गई।

Jeevan Ayurveda Clinic

नौणी विवि ने जागरूकता और नवाचार पर ध्यान केंद्रित करते हुए विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया

हादसे में वाहन में सवार 11 यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई। अगर ट्रैवलर खाई की ओर गिरती, तो बड़ा जानी नुकसान हो सकता था

घटना सुबह करीब 5:30 बजे जालंधर-मंडी-अटारी राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-03) पर पाड़च्छू ढांक के पास हुई। चंडीगढ़ से बसाहीधार (जोगिंद्रनगर) जा रही यह टेंपो ट्रैवलर निर्माणाधीन एनएच पर

सफर कर रही थी, तभी अचानक पहाड़ी से मलबा और चट्टानें गिरने लगीं। एक बड़ा पत्थर वाहन के टायर से टकराया, जिससे गाड़ी संतुलन खो बैठी और पलट गई।

हादसे के दौरान यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद और यात्रियों की कोशिशों से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

तीन लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें हुक्कल स्थित एक निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार दिया गया।

इसी समय वहां से गुजर रही एचआरटीसी की एक बस भी बाल-बाल बच गई, जो चट्टानों की चपेट में आने ही वाली थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई प्रदीप ठाकुर के नेतृत्व में टीम ने स्थिति का जायजा लिया और मलबा हटाकर यातायात बहाल करवाया।

गोहर में दर्दनाक हादसा, शोक जताने जा रहे लोगों का वाहन खाई में गिरा, दो की मौत, 20 घायल

डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने बताया कि यात्रियों के लिए वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था कर उन्हें उनके गंतव्य तक भेजा गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

बताया गया है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां एनएच-03 के चौड़ीकरण के लिए पहाड़ी की कटाई का कार्य जारी है।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

sai ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here