हिमाचल समय, सोलन, 08 जून।
दयानंद आदर्श विद्यालय परिसर में आज एक अंतरसदनीय वैदिक मंत्र उच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मंडी जिले में लैंडस्लाइड से ट्रैवलर पलटी, 11 यात्री बाल-बाल बचे
प्रधानाचार्या उषा मित्तल ने बताया कि यह प्रतियोगिता संगीत शिक्षक संतोष कुमार एवं क्रियाकलाप प्रभारी अंजना के मार्गदर्शन में आयोजित की गई।
“ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों को हमारी वैदिक संस्कृति, नैतिक मूल्यों और धार्मिक चेतना से जोड़ती हैं।
यह हमारे संस्थापकों के सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इनसे न केवल छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है,
बल्कि उनका संपूर्ण मानसिक विकास भी होता है।”कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी संचालन: प्रियांशी व दीपांशी द्वारा मंच प्रबंधन
विजेता घोषित:
| पुरस्कार | सदन (हाउस) | विजेता विद्यार्थी |
|---|---|---|
| प्रथम स्थान | विरजानंद हाउस | वंशिका, अक्षिता, इशिता |
| द्वितीय स्थान | श्रद्धानंद हाउस | हर्षिता, सलोनी, नभ्या |
| द्वितीय स्थान | दयानंद हाउस | रक्षिता, तन्या, आरती |
| द्वितीय स्थान | विवेकानंद हाउस | इच्छा, लक्षिता, दीक्षा |
प्रतियोगिता के समापन पर प्रधानाचार्या ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा:”जीत से अधिक महत्वपूर्ण है
नौणी विवि ने जागरूकता और नवाचार पर ध्यान केंद्रित करते हुए विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया
इन सांस्कृतिक विरासतों में सक्रिय भागीदारी।”कार्यक्रम का समापन संस्था के शांति पाठ के साथ हुआ, जिसमें समस्त विद्यालय परिवार ने भाग लिया।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com









