Home डेली न्यूज़ मंडी से तीन प्रविष्टियाँ राज्य स्तरीय सेफ कंस्ट्रक्शन मॉडल प्रतियोगिता के लिए...

मंडी से तीन प्रविष्टियाँ राज्य स्तरीय सेफ कंस्ट्रक्शन मॉडल प्रतियोगिता के लिए चयनित

109
0
Safe Construction Model Competition 2025
जिला स्तरीय सेफ कंस्ट्रक्शन मॉडल प्रतियोगिता में आज मंडी जिले से तीन प्रविष्टियाँ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित की गईं।

मंडी, 3 अक्तूबर।

जिला स्तरीय सेफ कंस्ट्रक्शन मॉडल प्रतियोगिता में आज मंडी जिले से तीन प्रविष्टियाँ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित की गईं। इनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बॉयज मंडी, राजकीय उच्च पाठशाला बुराहटा और राजकीय महाविद्यालय बासा शामिल हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया

ये प्रतिभागी 8 अक्तूबर को शिमला में जिला मंडी का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता का  आयोजन एडीसी मंडी गुरसिमर की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यालय और कॉलेज स्तर पर बच्चों को आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षित निर्माण तकनीकों की व्यावहारिक समझ देना है,

ताकि प्रशिक्षण का प्रभाव सीधे तौर पर ग्राउंड लेवल पर महसूस किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह अभियान विद्यार्थियों में जागरूकता और व्यवहारिक सीख को बढ़ावा देने के लिए चलाया जा रहा है।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर से चयनित सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियाँ प्रस्तुत की गईं। हाई स्कूल, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तथा कॉलेज स्तर की श्रेणियों में कुल 16 मॉडल्स शामिल हुए, जिनमें लगभग 50 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान जवाहरलाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर के डायरेक्टर-कम-प्रिंसिपल डॉ. राजीव खंडूजा, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आर.के. वर्मा तथा डीडीएमए मंडी के ट्रेनिंग एंड कैपेसिटी बिल्डिंग कोऑर्डिनेटर नरेंद्र कायथ मौजूद रहे।

लहसुन वितरण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित
इस अवसर पर एडीएम डॉ. मदन कुमार तथा जिला विकास अधिकारी गोपी चंद पाठक विशेष रूप से उपस्थित रहे।–

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

jp hospital ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here