Home डेली न्यूज़ गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चमका प्रतिभा का प्रकाश – अंतरविद्यालय...

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चमका प्रतिभा का प्रकाश – अंतरविद्यालय प्रतियोगिता बनी प्रेरणा का मंच

119
0
Infoteniad 2025
गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन  में “ 18वां सविता गर्ग वार्षिक स्मृति समारोह – इन्फोटेनियाड - 2025” का भव्य आयोजन हुआ। यह दिवस विद्यालय के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हो गया,

हिमाचल समय, सोलन, 04 अक्टूबर।

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन  में “ 18वां सविता गर्ग वार्षिक स्मृति समारोह – इन्फोटेनियाड – 2025” का भव्य आयोजन हुआ। यह दिवस विद्यालय के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हो गया,

Jeevan Ayurveda Clinic

लहसुन वितरण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित

जब नगर के विभिन्न विद्यालयों सहित चंडीगढ़ से आए प्रतिभागियों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा, ज्ञान और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जो गुरुकुल की पवित्र परंपरा के अनुरूप अंधकार पर ज्ञान के प्रकाश की विजय का प्रतीक रहा।

इसके उपरांत मुख्य अतिथि का स्वागत ग्रीन वेलकम के माध्यम से किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। डिप्टी डायरेक्टर ऑफ़ हाईयर एजूकेशन श्री गोपाल चौहान जी तथा प्रबंधन समिति के सदस्य भी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे ।

पूरे कार्यक्रम की शुरुआत देवी वंदना से हुई, जिसने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। तत्पश्चात विद्यार्थी अपने-अपने प्रतियोगिता स्थलों की ओर अग्रसर हुए, जहाँ रोमांचक और ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएँ जैसे — “1857 से 1947 तक का ऐरा क्विज़”,

“डिजिटोपिया गणित मॉडल प्रदर्शनी”, “मूट कोर्ट”, “वाद-विवाद प्रतियोगिता” और “गुरुकुल पॉडकास्ट” का आयोजन हुआ। सभी प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और गहन विषयज्ञान का परिचय दिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. लखविंदर कौर अरोड़ा ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा —
“गुरुकुल परिवार के लिए यह गर्व का क्षण है कि हमने एक ऐसा मंच प्रदान किया जहाँ विद्यार्थी न केवल प्रतिस्पर्धा करते हैं, बल्कि सीखते हैं, बढ़ते हैं और एक-दूसरे से प्रेरणा भी लेते हैं।”

उन्होंने विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस आयोजन को संभव बनाया तथा शिक्षकों की सराहना की जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों की उत्कृष्ट भागीदारी की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में और भी ऊँचाइयाँ प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया। विशेष धन्यवाद हमारे सहायकों (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ) को भी दिया गया जिन्होंने अपनी लगन और सेवा भावना से कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह, ऊर्जा और उपलब्धि का वातावरण झलकता रहा।इस अंतर विद्यालय प्रतियोगिता में नेहा वर्मा , दीपाली शर्मा , छवी गुप्ता , अक्षित शर्मा , स्वप्निल भारद्वाज , विनय कुमार, मंजुला ठाकुर , मुस्कान कैंथ , उज्जवल वालिया,  

संगीता आनंद तथा भावना ने  भिन्न-भिन्न गतिविधियों में निर्णायकों की भूमिका अदा की । गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने एक बार फिर सिद्ध किया कि जब शिक्षा समर्पण और संस्कार से जुड़ती है, तो सफलता अपने आप कदम चूमती है।

भिन्न – भिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम :-

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया


डिजिटोपिया –

प्रथम – एम. आर. ए. डी. ए. वी. स्कूल
द्वितीय – दुर्गा पब्लिक स्कूल तथा यूनिसन इंटरनेशनल स्कूल
ऐरा क्वेस्ट –
प्रथम – गीता आदर्श स्कूल
द्वितीय – एम. आर. ए. डी. ए. वी. स्कूल
गुरुकुल पॉडकास्ट-
प्रथम – बी.एल.सेंट्रल पब्लिक स्कूल (मॉल रोड)
द्वितीय – गीता आदर्श स्कूल
मूट कोर्ट
प्रथम – गीता आदर्श स्कूल
द्वितीय – बी.एल.सेंट्रल पब्लिक स्कूल (मॉल रोड)


वाद – विवाद प्रतियोगिता –

प्रथम – गीता आदर्श स्कूल
द्वितीय – बाल भारती स्कूल
इस प्रतियोगिता की सर्वोच्च ट्रॉफी (Hour of Trophy) जीतने का गौरव गीता आदर्श स्कूल ने अर्जित किया।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

bhu ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here