Home डेली न्यूज़ राजभवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

राजभवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

135
0
#79thIndependenceDay
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में आज राजभवन में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

हिमाचल समय, शिमला, 15 अगस्त।
 
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में आज राजभवन में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने देश व प्रदेश के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और राजभवन के कर्मचारियों को

मुख्यमंत्री ने सरकाघाट में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

Jeevan Ayurveda Clinic

मिठाइयां भी वितरित कीं। राजभवन के इस्टन लॉन में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

bharat mata ad

और राजभवन में तैनात पुलिस गार्ड ने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण किया। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।

राज्यपाल ने कहा कि भारत हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल तिरंगा फहराने का दिन नहीं बल्कि यह हमारे राष्ट्र के प्रति सम्मान प्रकट करने का एक महान पर्व है।

उन्होंने कहा कि आज भारत विश्वभर में स्पष्ट दृष्टिकोण और विकासात्मक नीतियों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहा है। भारत अब विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका और और निकट भविष्य में यह तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि इतिहास के पन्नों में 15 अगस्त, 1947 का दिन स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित है। इस आजादी को हमने अनगिनत स्वतंत्रता सैनानियों के बलिदान, समपर्ण और संघर्ष के परिणामस्वरूप हासिल किया है।

राज्यपाल ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सभी वीर सैनिकों और देश भक्तों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने देश की एकता और अखण्डता बनाए रखने तथा सीमाओं की रक्षा के लिए योगदान देने वाली सभी महान

हस्तियों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र सभी बलिदानियांे को नमन करता है और उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

राज्यपाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस न केवल गौरव का प्रतीक है बल्कि यह दिन हमारे कर्तव्यों का स्मरण भी करवाता है। उन्होंने सभी लोगोें से देश और राज्य की एकता, अखण्डता, सम्प्रभुता और प्रगति में योगदान देने का आहवान किया। उन्होंने

देश की स्वतंत्रता में हिमाचल के स्वतंत्रता सेनानियों का महत्वपूर्ण योगदान: डॉ. शांडिल

कहा कि इस अमृतकाल में हमें अपने-अपने क्षेत्र में ईमानदारी से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का संकल्प लेना चाहिए ताकि भारत विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयां छू सके। राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here